मंगलवार, 31 मार्च 2026

मेडिकल लेबोरेटरी क्षेत्र में उचित नियंत्रण,सैंपल कलेक्शन सेण्टर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट कि ही प्राथमिकता: कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री ,दिनेश गुंडू राव

बेंगलुरुस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा है कि मेडिकल लेबोरेटरी क्षेत्र में उचित नियंत्रण उपाय लागू किए जाएंगे। सैंपल कलेक्शन सेण्टर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट कि ही प्राथमिकता है I

                 (कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री ,दिनेश गुंडू राव,मनोज यादव, रघुनाथ भोगले,कमलेश राठौर, रमेश कुमार,मनजिंदर मान 

स्वास्थ्य व्यवस्था में लैब टेक्नोलॉजिस्ट  की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। टेक्नोलॉजिस्ट उपचार में सटीकता के साथ कार्य करते हैं। सरकार लैब टेक्नोलॉजिस्ट की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्षेत्र में उचित नियामक उपाय आवश्यक हैं और सरकार इस दिशा में उचित कदम उठाएगी।

बेंगलुरुशहर के किमस अस्पताल परिसर में स्थित कुवेम्पु कलाक्षेत्र में कर्नाटक राज्य मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन एवं जॉइंट फोरम ऑफ़ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट ( राष्ट्रीय संगठन)के सहयोग से  आयोजित 7वें राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकीविद् सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में लैब टेक्नोलॉजिस्टों  की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। टेक्नोलॉजिस्ट  उपचार में सटीकता के साथ काम कर रहे हैं। सरकार प्रयोगशाला तकनीशियनों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में उचित नियामक उपाय महत्वपूर्ण हैं और सरकार इस दिशा में उचित कार्रवाई करेगी

                कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री ,दिनेश गुंडू राव,डॉ संतोष कुमार यादव, कर्नाटक एसोसिएशन के अध्यक्ष वी. वेंकट स्वामी

निजी क्षेत्र में प्रयोगशाला खोलने के लिए उचित मानदंड होने चाहिए।  इस संबंध में निवारक उपाय किए जाएंगे। सरकार एसोसिएशन द्वारा किए गए अनुरोधों पर चर्चा करने और सभी संभावित मांगों को पूरा करने के लिए एक अलग बैठक बुलाएगी ,उन्होंने कहा कि वह अगले महीने एसोसिएशन के साथ एक अलग बैठक बुलाएंगे।

                                            

राज्य मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वी. वेंकट स्वामी ने बताया कि इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस कि अध्यक्षता जे.एफ.एम एल टी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार यादव द्वारा की गयी I इस अवसर पर डॉ संतोष ने  क्लीकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट 2010 ( 2018 ) के बारे में जानकारी दी साथ ही भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सैंपल कलेक्शन सेण्टर के लिए  नियम बनाए जाने हेतु ड्राफ्ट बनाया गया जिसके सम्बन्ध में आपत्ति एवं सुझाव मांगे गए है जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च दिया गया है और सभी से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट अपनी आपत्तियां एवं सुझाव मेल के माध्यम से भेजें I

 
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश राठौर

जे.एफ.एम एल टी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश राठौर  ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सैंपल कलेक्शन सेण्टर खोलने एवं चलने का अधिकार सिर्फ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट को ही होना चाहिए ब्लड सैंपल कलेक्शन से लेकर टेस्टिंग तक का कार्य लैब टेक्नोलॉजिस्ट द्वारा ही किया जाता है मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी  क्षेत्र में विशेषज्ञ के रूप में भूमिका अदा करते है

 

कर्नाटक राज्य मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वी. वेंकट स्वामी ने कहा कि लैब टेक्नोलॉजिस्ट  के विकास को प्राथमिकता दी गई है। चिकित्सा क्षेत्र में हमारी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इस सम्मेलन में  अन्य राज्यों की एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें मध्य प्रदेश से महासचिव  कमलेश राठौर, महाराष्ट्र से रघुनाथ भोगले, पंजाब से अध्यक्ष रमेश कुमार, महासचिव मनजिंदर मान, हरियाणा से चेयरमैन मनोज यादव, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के प्रतिनिधि की भी उपस्थति रही I

साथ ही अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने नए और नवोन्मेषी उपकरण प्रदर्शित किए, जो मरीजों को गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट प्रदान करेंगे।

राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बी.सी. भगवान भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे , इस कार्यक्रम के आयोजन समिति के रूप में  कर्नाटक एसोसिएशन के महासचिव सतीश कुमार, उपाध्यक्ष शिवशंकर पी., सचिव नारायणस्वामी, आयोजन सचिव बी.डी. सुरेश, शिवमूर्ति रेड्डी, कोषाध्यक्ष सुरेश के., यतिराज और अन्य  महत्वपूर्ण भूमिका में रहे

 











मेडिकल लेबोरेटरी क्षेत्र में उचित नियंत्रण,सैंपल कलेक्शन सेण्टर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट कि ही प्राथमिकता: कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री ,दिनेश गुंडू राव

बेंगलुरु :  स्वास्थ्य   एवं   परिवार   कल्याण   मंत्री   दिनेश   गुंडू   राव   ने   कहा   है   कि   मेडिकल   लेबोरेटरी   क्षेत्र   में   उचि...