MLT News एम एल टी न्यूज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
MLT News एम एल टी न्यूज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 4 अगस्त 2024

एम एल टी डब्लू ए. म.प्र. संगठन की लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल से हुई मुलाकात

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी वेलफेयर एसोसिएशन म.प्र. संगठन के प्रतिनिधियों ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री  श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल से मुलाकात किया 



मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद वर्मा एवं प्रदेश महासचिव कमलेश राठौर के नेतृत्व में  भोपाल के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं लैब संचालकों ने म.प्र. के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री  श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल से मुलाकात की 


प्रदेश  महासचिव कमलेश राठौर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व  भोपाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा  एक पत्र जारी किया गया था   कि एक पैथालॉजिस्ट केवल दो पैथालॉजी लैब में अपनी सेवाएं दे सकते है। इस समस्या के समाधान के लिए सभी टेक्नोलॉजिस्ट साथियों ने मंत्री जी से भेंट कर  समस्या से अवगत कराया गया एवं माननीय मंत्री जी ने तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात कर समस्या का समाधान हेतु निर्देश दिया गया 

प्रतिनिधि मण्डल ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री  श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल जी को क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट  एक्ट 2018 के बारे में भी बताया गया कि  मेडिकल लेबोरेटरी को बेसिक ,मध्यम और एडवांस के केटेगरी में वर्गीकृत किया गया है  इस एक्ट को स्वास्थ्य  मंत्रालय के द्वारा बनाया गया जिसे सभी राज्य सरकारो को अपने राज्य में लागु करना है 

मध्य प्रदेश में इस क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट  एक्ट 2018 को लागु किया जाता है तो मध्य  प्रदेश के सपूर्ण जिलों में शहरी  एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही पैथोलॉजी लैब का रजिस्ट्रेशन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के नाम से किया जा सकेगा 
 
इस क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट  एक्ट 2018  के लागु होने से अवैध रूप से चल रही पैथोलॉजी  लैबों के सञ्चालन पर भो रोक लगेगी एवं पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट की गुणवत्ता में भी काफी सुधर आएगा 

इस अवसर पर भोपाल जिले के लैब संचालक अश्वनी कुशवाह ,बृजेश गोस्वामी , जीतेन्द्र मिश्रा ,गोपाल ,दीपक जाटव सहित काफी संख्या में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट  एवं लैब संचालक उपलब्ध थे 





शनिवार, 27 जुलाई 2024

जे एफ एम एल टी इंडिया हरियाणा प्रदेश संगठन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर कॉउन्सिल बनाने की रखी मांग

हरियाणा के मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन/टेक्नोलॉजिस्ट , मेडिकल लेबोरटरी संचालकों एवं अन्य प्रोफेशनल्स  जिनकी संख्या लगभग 1  से 1.5  लाख से अधिक के रजिस्ट्रेशन के लिए अलाइड हैल्थकेयर प्रोफ़ेशनल्स  कॉउन्सिल बनाने के लिए की गयी मांग 

मा.मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के साथ डॉ. संदीप एवं डॉ.संतोष 

जॉइंट फोरम ऑफ़ मेडिकल लेबोरेटरी  टेक्नोलॉजिस्ट इंडिया राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संतोष कुमार यादव ,सहकोषाध्यक्ष जयचंद तंवर  एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संदीप देशवाल के नेतृत्व में हरियाणा भवन में  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब  सिंह सैनी से मुलाकात किया गया एवं मांग रखा, कि प्रदेश के  मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं अलाइड हैल्थकेयर प्रोफेशनल्स जिसमे  अनेस्थेसिआ टेक्नोलॉजिस्ट,ऑपरेशन  थिएटर  टेक्नोलॉजिस्ट्स, एंडोस्कोपी  एंड   लेप्रोस्कोपी  टेक्नोलॉजिस्ट्स ,ऑप्टोमेट्रिस्ट ओफ्थल्मिक असिस्टेंट , विज़न  तकनीशियन ऑक्यूपेशनल  थेरेपिस्ट,  रेडियोलोजी  एंड  इमेजिंग  टेक्नोलॉजिस्ट , रेडियोग्राफर ,सी टी स्कैन टेक्नोलॉजिस्ट एक्सरे टेक्नोलॉजिस्ट ,बायोटेक्नोलॉजिस्ट ,माइक्रो बायोलॉजिस्ट ,बायोकेमिस्ट सहित 52 क्षेत्र के प्रोफेशनल्स के  रजिस्ट्रेशन के लिए प्रदेश में  अलाइड हैल्थकेयर प्रोफेशनल्स कॉउन्सिल का निर्माण यथाशीघ्र किया जाय I 


राष्ट्रीय महासचिव डॉ संतोष कुमार यादव ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रयास किया जा रहा है इस हेतु अधिकारीयों से कई बार आग्रह किया जा चूका है इसके साथ ही  चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ कमल गुप्ता के साथ मीटिंग करके कॉउन्सिल बनाने के लिए ड्राफ्ट भी दिया गया था परन्तु आज तक कॉउन्सिल का निर्माण नहीं हो सका I


प्रदेश अध्यक्ष डॉ संदीप देशवाल ने कहा कि कॉउन्सिल बनाने से सरकार पर किसी भी प्रकार का कोई वित्तीय भार नहीं आएगा अपितु इससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में  स्वास्थ्य सेवाएं  और ज्यादा बेहतर होंगी एवं स्व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा I

कॉउन्सिल नहीं बनने से पुरे प्रदेश में रोष व्याप्त है इसलिए सरकार को शीघ्र ही निर्माण की प्रक्रिया की शुरुआत करनी चाहिए I

रविवार, 14 जुलाई 2024

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट मेडिकल साइंस की रीढ़ की हड्डी इनकी जांचों से इलाज संभव : डॉ विनय गुप्ता ,सिविल सर्जन फरीदाबाद

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट/ टेक्निशियन द्वारा टेस्टिंग करके दी गयी रिपोर्ट्स से  मरींजों का सही इलाज संभव हो पता है इसिलए  रीढ़ की हड्डी कहा जाता है  : डॉ हरजिंदर सिंह फरीदाबाद टीबी अधिकारी 


फरीदाबाद जिले के आकाश होटल  में  राष्ट्रीय टी बी उन्मूलन कार्यक्रम  के तहत  मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन फरीदाबाद ,जॉइंट  फोरम ऑफ़ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट हरियाणा इकाई ,सिविल हॉस्पिटल फरीदाबाद एवं जिला टी बी  विभाग  के तत्वाधान में  संगोष्ठी का आयोजन किया गया 

मुख्यअतिथि डॉ विनय गुप्ता ,सिविल सर्जन फरीदाबाद रहे 

राष्ट्रीय टी बी उन्मूलन कार्यक्रम  में मुख्यअतिथि के रूप में डॉ विनय गुप्ता ,सिविल सर्जन फरीदाबाद रहे साथ ही फरीदाबाद टी बी अधिकारी डॉ हरजिंदर सिंह एवं  वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की तरफ से डॉ.कृतिका की टीम ने 2025 तक देश सहित जिला को टीबी रोग से मुक्त करने के लिए निक्षय पोर्टल  पर पर किस तरिके से टी बी के संभावित मरीजों का  पंजीयन होगा इसके बारे में  महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की 

 डॉ विनय गुप्ता ,सिविल सर्जन से आग्रह की राजपत्र 2018 के अनुसार लैब का रजिस्ट्रेशन किया जाए :प्रदेश अध्यक्ष संदीप देशवाल

इस अवसर पर जॉइंट  फोरम ऑफ़ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष संदीप देशवाल जी ने  डॉ विनय गुप्ता ,सिविल सर्जन एवं फरीदाबाद टी बी अधिकारी डॉ हरजिंदर सिंह के समक्ष कहा कि राजपत्र 2018 के अनुसार लैब का रजिस्ट्रेशन किया जाये जिस प्रकार से हरियाणा के अन्य जिलों  में किया जा रहा है 

इस अवसर पर फरीदबाद जिले के अधिक संख्या में  मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट / टेक्नीशियन एवं लैब संचालक उपस्थित रहे साथ ही जॉइंट  फोरम ऑफ़ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट राष्ट्रीय संगठन की तरफ़ से राष्ट्रीय सह कोषाअध्यक्ष श्री जयचंद तंवर,डॉ देवेश देवेश  वार्ष्णेय  सहित फरीदबाद जिला अध्यक्ष रतनपाल,विपिन मलिक  एवं अन्य साथियों ने कार्यक्रम का सञ्चालन किया 

AIIMS पटना के Allied Health Sciences छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान ₹10,250 मासिक स्टाइपेंड

  AIIMS पटना का बड़ा फैसला, पात्र छात्रों को इंटर्नशिप अवधि में मिलेगा आर्थिक प्रोत्साहन पटना, 11 सितंबर 2026 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस...