शनिवार, 11 अप्रैल 2026

सैंपल कलेक्शन सेण्टर के सञ्चालन के सम्बन्ध में स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार को 5000 से अधिक मेडिकल लैब प्रोफेशनल्स ने दिया आपत्तियों सहित सुझाव: जे एफ एम एल टी इंडिया राष्ट्रीय संगठन का अभियान

सैंपल कलेक्शन सेण्टर चलाने का अधिकार सिर्फ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट को ही मिलना चाहिए :कमलेश राठौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, JFMLT India एवं महासचिव, MLTWA,MP 

सैंपल कलेक्शन सेण्टर का रजिस्ट्रेशन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के नाम सेही किया जाना चाहिए अन्य प्रोफेशनल मान्य नहीं है :कमलेश राठौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, JFMLT India एवं महासचिव, MLTWA,MP 

30 मार्च 2026 को  भारत के राष्ट्रीय संगठन ज्वाइंट फोरम मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट ऑफ़ इंडिया (जे एफ एम एल टी  इंडिया ) के तत्वावधान मे नेशनल लेवल का वेबिनार का आयोजन  किया गया जिसमें भारत  के सभी राज्यों से 300 से अधिक मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, बेसिक लैब संचालक, टीचर्स ,प्रोफेसर शामिल हुए I


आपको अवगत कराया जाता है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा  सैंपल कलेशन सेण्टर के सञ्चालन, रैजिस्ट्रशन एवं अन्य विषयों के सम्बन्ध में एक ड्राफ्ट प्रस्तुत किया गया जिसके तहत सभी सम्बंधित हितधारकों से आपत्ति एवं सुझाव मांगे गए थे

इस सम्बन्ध में नेशनल लेवल पर वेबिनार का आयोजन किया गयाजिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श और मंथन किया गया I

बेसिक लैब के सम्बन्ध में बात रखते हुए कहा कि बेसिक लैब का सञ्चालन एवं उसकी रिपोर्ट्स पर हस्ताक्षर के सबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है जबकि 2015 - 16 के करिकुलम में हस्ताक्षर के सम्बन्ध में स्पस्ट किया गया था जबकि पुरे भारत देश में लगभग 70 % मरीजों कि जांचे बेसिक लेबोरेटरी के माध्यम से मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के द्वारा कि जाती है विशेष तोर पर डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी का अहम् योगदान होता है 

श्री जयचंद्र जी तंवर ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  ने हरियाणा राज्य में बेसिक लैब के रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में पार्टिसिपेंट्स को अवगत कार्य कि हरियाणा भारत का पहला राज्य है जहाँ मेडिकल लैब  टेक्नोलॉजिस्ट के नाम से बेसिक लैब का रजिस्ट्रेशन किया जाता है

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कमलेश राठौर ने कहा कि सैंपल कलेक्शन सेण्टर चलाने का अधिकार सिर्फ  मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट को ही मिलना चाहिए I

सैंपल कलेक्शन सेण्टर का रजिस्ट्रेशन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट का नाम से ही किया जाना चाहिए अन्य प्रोफेशनल मान्य नहीं है

प्रदेश अध्यक्ष विनोद वर्मा ने कहा कि कॉर्पोरेट लैब्स कलेशन सेण्टर का सञ्चालन सिर्फ और सिर्फ डिप्लोमा एवं डिग्री धारी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट को ही प्रदान करे नॉन टेक्निकल को नहीं I

कॉर्पोरेट लैब्स मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के द्वारा संचालित सैंपल कलेशन सेण्टर से सैंपल को पिक करेI साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार इन मानगो को नहीं मानती है तो पुरे भारत में आंदोलन करने के मजबूर होंगे

इसके तहत पुरे भारत वर्ष से 5000  से अधिक मेडिकल लैब प्रोफ़ेस्सशनल्स ने आपत्ति एवं सुझाव मेल के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार को दिया गया

इस नेशनल लेवल वेबिनार का संचालन छत्तीसगढ़  से राष्ट्रीय महासचिव श्रीकांत तिवारी ने एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव यदुनाथ मिश्रा ने  पुरे भारत के सभी प्रदेशो में एक अभियान चलाया ताकि मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, स्टूडेंट्स, टीचर्स .बेसिक लैब संचालक  इस ड्राफ्ट के लिए  अपना सुझाव और आपत्ति दर्ज करा सके

आपत्तियों सहित सुझाव में इन प्रदेशों कि इकाईओं के मेडिकल लैब प्रोफेशनल्स ने भाग लिए हरियाणा,मध्य प्रदेश ,उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड,राजस्थान,छत्तीसगढ़, दिल्ली, पंजाब ,महाराष्ट्र,झारखंड ,पश्चिम बंगाल,कर्नाटक,तेलंगाना ,गुजरात सहित अन्य प्रदेश


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सैंपल कलेक्शन सेण्टर के सञ्चालन के सम्बन्ध में स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार को 5000 से अधिक मेडिकल लैब प्रोफेशनल्स ने दिया आपत्तियों सहित सुझाव: जे एफ एम एल टी इंडिया राष्ट्रीय संगठन का अभियान

सैंपल कलेक्शन सेण्टर चलाने का अधिकार सिर्फ   मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट को ही मिलना चाहिए : कमलेश राठौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, JFMLT India एवं ...