मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी वेलफेयर एसोसिएशन म.प्र. संगठन के प्रतिनिधियों ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल से मुलाकात किया
MLT News, Medical News, MLT Job News, स्वास्थ्य समाचार,हेल्थ न्यूज़
रविवार, 4 अगस्त 2024
एम एल टी डब्लू ए. म.प्र. संगठन की लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल से हुई मुलाकात
शनिवार, 27 जुलाई 2024
जे एफ एम एल टी इंडिया हरियाणा प्रदेश संगठन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर कॉउन्सिल बनाने की रखी मांग
हरियाणा के मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन/टेक्नोलॉजिस्ट , मेडिकल लेबोरटरी संचालकों एवं अन्य प्रोफेशनल्स जिनकी संख्या लगभग 1 से 1.5 लाख से अधिक के रजिस्ट्रेशन के लिए अलाइड हैल्थकेयर प्रोफ़ेशनल्स कॉउन्सिल बनाने के लिए की गयी मांग
जॉइंट फोरम ऑफ़ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट इंडिया राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संतोष कुमार यादव ,सहकोषाध्यक्ष जयचंद तंवर एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संदीप देशवाल के नेतृत्व में हरियाणा भवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात किया गया एवं मांग रखा, कि प्रदेश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं अलाइड हैल्थकेयर प्रोफेशनल्स जिसमे अनेस्थेसिआ टेक्नोलॉजिस्ट,ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट्स, एंडोस्कोपी एंड लेप्रोस्कोपी टेक्नोलॉजिस्ट्स ,ऑप्टोमेट्रिस्ट ओफ्थल्मिक असिस्टेंट , विज़न तकनीशियन ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, रेडियोलोजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजिस्ट , रेडियोग्राफर ,सी टी स्कैन टेक्नोलॉजिस्ट एक्सरे टेक्नोलॉजिस्ट ,बायोटेक्नोलॉजिस्ट ,माइक्रो बायोलॉजिस्ट ,बायोकेमिस्ट सहित 52 क्षेत्र के प्रोफेशनल्स के रजिस्ट्रेशन के लिए प्रदेश में अलाइड हैल्थकेयर प्रोफेशनल्स कॉउन्सिल का निर्माण यथाशीघ्र किया जाय I
राष्ट्रीय महासचिव डॉ संतोष कुमार यादव ने बताया कि पिछले तीन
वर्षों से लगातार प्रयास किया जा रहा है इस हेतु अधिकारीयों से कई बार आग्रह किया जा
चूका है इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री
डॉ कमल गुप्ता के साथ मीटिंग करके कॉउन्सिल बनाने के लिए ड्राफ्ट भी दिया गया था परन्तु
आज तक कॉउन्सिल का निर्माण नहीं हो सका I
प्रदेश अध्यक्ष डॉ संदीप देशवाल ने कहा कि कॉउन्सिल बनाने से
सरकार पर किसी भी प्रकार का कोई वित्तीय भार नहीं आएगा अपितु इससे शहरी एवं ग्रामीण
क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और ज्यादा बेहतर होंगी एवं स्व रोजगार को बढ़ावा
मिलेगा I
कॉउन्सिल नहीं बनने से पुरे प्रदेश में रोष व्याप्त है इसलिए
सरकार को शीघ्र ही निर्माण की प्रक्रिया की शुरुआत करनी चाहिए I
रविवार, 14 जुलाई 2024
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट मेडिकल साइंस की रीढ़ की हड्डी इनकी जांचों से इलाज संभव : डॉ विनय गुप्ता ,सिविल सर्जन फरीदाबाद
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट/ टेक्निशियन द्वारा टेस्टिंग करके दी गयी रिपोर्ट्स से मरींजों का सही इलाज संभव हो पता है इसिलए रीढ़ की हड्डी कहा जाता है : डॉ हरजिंदर सिंह फरीदाबाद टीबी अधिकारी
फरीदाबाद जिले के आकाश होटल में राष्ट्रीय टी बी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन फरीदाबाद ,जॉइंट फोरम ऑफ़ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट हरियाणा इकाई ,सिविल हॉस्पिटल फरीदाबाद एवं जिला टी बी विभाग के तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया
मुख्यअतिथि डॉ विनय गुप्ता ,सिविल सर्जन फरीदाबाद रहे
राष्ट्रीय टी बी उन्मूलन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में डॉ विनय गुप्ता ,सिविल सर्जन फरीदाबाद रहे साथ ही फरीदाबाद टी बी अधिकारी डॉ हरजिंदर सिंह एवं वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की तरफ से डॉ.कृतिका की टीम ने 2025 तक देश सहित जिला को टीबी रोग से मुक्त करने के लिए निक्षय पोर्टल पर पर किस तरिके से टी बी के संभावित मरीजों का पंजीयन होगा इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की
डॉ विनय गुप्ता ,सिविल सर्जन से आग्रह की राजपत्र 2018 के अनुसार लैब का रजिस्ट्रेशन किया जाए :प्रदेश अध्यक्ष संदीप देशवाल
इस अवसर पर जॉइंट फोरम ऑफ़ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष संदीप देशवाल जी ने डॉ विनय गुप्ता ,सिविल सर्जन एवं फरीदाबाद टी बी अधिकारी डॉ हरजिंदर सिंह के समक्ष कहा कि राजपत्र 2018 के अनुसार लैब का रजिस्ट्रेशन किया जाये जिस प्रकार से हरियाणा के अन्य जिलों में किया जा रहा है
इस अवसर पर फरीदबाद जिले के अधिक संख्या में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट / टेक्नीशियन एवं लैब संचालक उपस्थित रहे साथ ही जॉइंट फोरम ऑफ़ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट राष्ट्रीय संगठन की तरफ़ से राष्ट्रीय सह कोषाअध्यक्ष श्री जयचंद तंवर,डॉ देवेश देवेश वार्ष्णेय सहित फरीदबाद जिला अध्यक्ष रतनपाल,विपिन मलिक एवं अन्य साथियों ने कार्यक्रम का सञ्चालन किया
गुरुवार, 11 जुलाई 2024
पलवल विधायक दीपक मंगला ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री से कि बात शीघ्र बने अलाइड हेल्थकेयर कॉउन्सिल, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट का होगा रजिस्ट्रेशन: संदीप देशवाल प्रदेश अध्यक्ष
दीपक मंगला, विधायक ,पलवल ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से कहा कि हरियाणा मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए यथा शीघ्र कॉउन्सिल का गठन किया जाये
जॉइंट फोरम ऑफ़ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट इंडिया (राष्ट्रीय संगठन) के हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष संदीप देशवाल के घर पर चाय पर चर्चा के लिए पधारे विधायक दीपक मंगला ने पलवल के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं लैब संचालकों के आग्रह पर तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को फोन किया और आग्रह किया कि मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए यथा शीघ्र कॉउन्सिल का गठन किया जाये
साथ ही पलवल विधायक दीपक मंगला जी कहा की वो शीघ्र ही हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी जी भी जे एफ एम् एल टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक मीटिंग तय करते हुए मुख्यमंत्री जी के समक्ष आग्रह करेंगे
मंगलवार, 9 जुलाई 2024
उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के समक्ष जे एफ एम एल टी इंडिया राष्ट्रीय संगठन ने रखी मांग, बेसिक लेबोरेटरी ( पैथ लैब ) का रजिस्ट्रेशन मेडिकल लैब टेक्नोलोजिस्ट के नाम से किया जाये
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को जॉइंट फोरम ऑफ़ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट इंडिया राष्ट्रीय संगठन , उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने मांगों का ज्ञापन दिया
रविवार, 7 जुलाई 2024
हरियाणा में अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स कॉउन्सिल बनने से एक लाख प्रोफेशनलस को होगा लाभ : वेदपाल, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा
हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेदपाल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता जी से बात की और आग्रह किया कि यथाशीघ्र गठन किया जाय
जिसमे अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स कॉउन्सिल के गठन के सम्बन्ध में हो रही देरी के सम्बन्ध में मंत्री जी को अवगत करवाया गया कि जे एफ एम एल टी इंडिया संगठन पिछले कई वर्षों से लगातार प्रयास कर रहा है परन्तु गठन नहीं हो रहा है
इस सम्बन्ध हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेदपाल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता जी से बात की और आग्रह किया कि यथशीघ्र गठन किया जाय I मंत्री जी ने सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देशित किया कि एक महीने के अंदर अधिकारी मंत्री जी को रिपोर्ट करेंगे हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेदपाल ने कहा कि प्रदेश के लगभग 1 लाख से अधिक अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को होगा लाभ एवं रोजगार सहित स्वरोजगार कि प्रबल सम्भावनाये बनेगी इस कॉउन्सिल में मेडिकल लेबोरेटरी प्रोफेशनल्स, ओ टी तकनीशियन , अनेस्थिसिया तकनीशियन ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट नॉन मेडिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट, बायोकेमिस्ट सहित 52 पेशेवरों का पंजीयन किया जायेगा इसके साथ साथ आग्रह किया गया कि बेसिक लेबोरेटरी का रजिस्ट्रेशन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के नाम से किया गया जाय साथ ही बेसिक लैब कि रिपोर्ट्स पर हस्ताक्षर के सम्बन्ध में भी विस्तार से चर्चा किया गया इस हेतु शीघ्र ही नियमों में संसोधन किया जायेगा इस अवसर पर करनाल मेडिकल लबोरटरी एसोसिएशन के विनीत चौधरी एवं पवन जी भी उपस्थित रहे
पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर्स के संचालन के लिए बनेगा नियम एवं मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट को मिलेगा लैब संचालन का अधिकार
पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर्स के संचालन के लिए बनेगा नियम एवं मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट को मिलेगा लैब संचालन का अधिकार
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट / टेक्नीशियन के नाम से पैथोलॉजी लैब का रजिस्ट्रशन करने एवं बेसिक लैब कि जांचों पर हस्ताक्षर करके रिपोर्ट जारी करने हेतु नियम बनाया जाय,
स्वास्थ्य मंत्रालय ,भारत सरकार के अधिकारी
क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के अतंर्गत मेडिकल डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी के सम्बन्ध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ,भारत सरकार के द्वारा नेशनल कौंसिल फॉर क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट की 13वी मीटिंग का आयोजन निर्माण भवन दिल्ली में हुआ जिसमें जॉइंट फोरम ऑफ़ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट (जे.एफ.एम.एल.टी. इंडिया ) के तरफ से एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक श्री कुमार पाटिल एवं संतोष कुमार यादव को आमंत्रित किया गया I इस सम्बन्ध में कुमार पाटिल ने सगंठन कि तरफ से जोरदार तरीके से पक्ष रखा कि मेडिकल डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी के लिए बनाये गए नियमों में संसोधन करते हुए मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट / टेक्नीशियन के नाम से पैथोलॉजी लैब का रजिस्ट्रशन करने एवं बेसिक लैब कि जांचों पर हस्ताक्षर करके रिपोर्ट जारी करने हेतु नियम बनाया जाय, जिससे संपूर्ण भारत में एक ही नियम होगा एवं लेबोरेटरी सेवाएं गुणवत्ता के साथ संचालित होंगी
संतोष कुमार यादव ने स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारीयों से आग्रह किया कि पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर्स के संचालन के लिए नियम बनाया जाय इस आग्रह को सरकार ने स्वीकार करते हुए कहा कि यथाशीघ्र नियम बनेगा
मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जयचंद तंवर ने बताया कि हरियाणा राज्य में जे.एफ.एम.एल.टी. इंडिया संगठन के प्रयास से लैब्स का रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा चुकी है I
इस मीटिंग में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय कि तरफ से महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं ,एडिशनल डिप्टी डायरेक्टर एवं अन्य अधिकारी सहित सभी प्रदेशों में क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट को देख रहे राज्य सरकार के प्रतिनिधि शामिल हुए I
AIIMS पटना के Allied Health Sciences छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान ₹10,250 मासिक स्टाइपेंड
AIIMS पटना का बड़ा फैसला, पात्र छात्रों को इंटर्नशिप अवधि में मिलेगा आर्थिक प्रोत्साहन पटना, 11 सितंबर 2026 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस...
-
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजीस्ट बेसिक लैब रिपोर्ट्स पर हस्ताक्षर कर सकेंगे कॉउन्सिल बनाएगी नियम साथ ही हरियाणा के कॉउन्सिल का न...
-
सैंपल कलेक्शन सेण्टर चलाने का अधिकार सिर्फ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट को ही मिलना चाहिए : कमलेश राठौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, JFMLT India एवं ...
-
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आगामी लैब टेक्नीशियन भर्ती में बी.एस.सी.एम एल टी को शामिल करने की मांग तेज, 1000 से अधिक अभ्यर्थियों न...


.jpeg)




.jpeg)




.jpg)
