रविवार, 25 जनवरी 2026

हरियाणा के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं लैब संचालक हरियाणा बजट के लिए देंगे सुझाव अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशन कॉउन्सिल गठन किया जाय: जे एफ एम एल टी इंडिया

 हरियाणा अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशन कॉउन्सिल गठन किया जाय : जे एफ एम एल टी इंडिया

आज दिनांक  25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय संगठन ज्वाइंट फोरम मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट ऑफ़ इंडिया (जे एफ एम एल टी  इंडिया ) एवं हरियाणा राज्य इकाई के तत्वावधान मे राज्य स्तर का ऑनलाइन  वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा  राज्य के विभिन जिलों करनाल,फरीदाबाद,पलवल,गुरुग्राम,नूह,सिरसा,कुरुक्षेत्र,अम्बाला,जींद,यमुनानगर,रेवाड़ी,झज्जरसहित अन्य जिले से  मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, बेसिक लैब संचालक, टीचर्स ,प्रोफेसर शामिल हुए

हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के द्वारा हरियाणा राज्य कि बेहतरी के लिए 2026-27 के लिए हरियाणा बजट के समबध में राज्य वासियो से सुझाव मांगे जा रहे है जिसके अंतर्गत उद्योग, शिक्षा , स्वस्थ्य, स्व; रोजगार एवं आत्म निर्भरता के साथ साथ रोजगार उत्पन्न करने के सम्बन्ध में इस क्षेत्र के वासियों से पोर्टल एवं मुख्यमंत्री जी के आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस सहयोगी के माध्यम से सुझाव मांगे जा रहे है जिसके लिए एक फ़ोन नंबर 7303350030  भी जारी किया गया है जो कि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस  सहयोगी के रूप में  सभी सुझावों को इकट्ठा किया जायेगा

हरियाणा जे एफ एम एल टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संदीप देशवाल ने बताया कि इस सम्बन्ध में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श और मंथन किया गया जिसमे तय किया गया कि हरियाणा राज्य में अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशन कॉउन्सिल का गठन करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया जायेगा साथ ही इसके लिए बजट बनाया जाय ताकि हरियाणा के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट का रजिस्ट्रेशन हो सके एवं सभी लीगल प्रैक्टिस करते हुए स्व; रोजगार देते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण योगदान दे सके साथ ही नए रोजगार का सृजन कर सकेI 

राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा  नेशनल कमीशन फॉर अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशन की स्थापना की गयी है जिसके अंतर्गत लगभग 52 तरिके के अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनस को शामिल किया गया है जिसमें मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी , ऑक्यूपेशनल थेरेपी ,ऑप्टोमेट्री ,डायलिसिस  थेरेपी  टेक्नोलॉजी एंड डायलिसिस थेरेपी, रेडिओलॉजी टेक्नोलॉजी , नुट्रिशन्स एंड डायटेटिक्स  सहित अन्य प्रोफेशनल्स के रेगुलेशन मॉनिटरिंग , एजुकेशन ,कर्रिएर प्रोग्रेशन पाथ के लिए विभिन्न प्रकार की कॉउन्सिल बनाया जाना है, इसके अंतर्गत ही हरियाणा राज्य में अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशन कॉउन्सिल का गठन करना अनिवार्य है

श्री जयचंद्र जी तंवर ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  ने कहा कि अगर हरियाणा राज्य में कॉउन्सिल का गठन कर दिया जाता है तो  बेसिक लैब के रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में एवं बेसिक लैब कि रिपोर्ट्स पर हस्ताक्षर के सम्बन्ध में जल्द ही नियम बनाये जायँगे I

इस वेबिनार का संचालन राष्ट्रीय महासचिव श्रीकांत तिवारी छत्तीसगढ़ तथा राष्ट्रीय सह सचिव यदुनाथ मिश्रा नई दिल्ली  द्वारा किया गया साथ ही इनके द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय संगठन के तरफ पत्र के माध्यम से भी हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री जी को सुझाव दिया जायेगा  एवं आग्रह किया जायेगा I

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हरियाणा के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं लैब संचालक हरियाणा बजट के लिए देंगे सुझाव अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशन कॉउन्सिल गठन किया जाय: जे एफ एम एल टी इंडिया

  हरियाणा  अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशन कॉउन्सिल गठन किया जाय  :   जे एफ एम एल टी इंडिया आज दिनांक   25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय संगठन ज्वाइंट ...