बुधवार, 12 अगस्त 2026

उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष रखी मांग बी.एस .सी .एम एल टी को लैब टेक्नीशियन भर्ती में शामिल किया जाय :जे एफ एम एल टी इंडिया राष्ट्रीय संगठन

 बी.एस .सी .एम एल टी अभ्यर्थियों को आगामी .प्र. अधीनस्थ चयन सेवा आयोग  लैब टेक्नीशियन भर्ती में शामिल करने हेतु उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री ब्रजेश पाठक के समक्ष जे एफ एम  एल टी इंडिया राष्ट्रीय  संगठन ने रखी मांग

संयुक्त फोरम ऑफ मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट इंडिया (जे एफ एम  एल टी इंडिया राष्ट्रीय  संगठन ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार के नेतृत्व में  राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी से मुलाकात कर आगामी .प्र. अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली  लैब टेक्नीशियन भर्ती में बी.एस .सी .एम एल टी अभ्यर्थियों को शामिल करने हेतु  अभ्यर्थियों को पात्रता प्रदान करते हुए भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री जी के समक्ष बी.एस .सी .एम एल टी योग्यताधारी अभ्यर्थियों की समस्याओं एवं उनके रोजगार के अवसरों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को रखा। पदाधिकारियों ने बताया कि बी.एस .सी .एम एल टी एक स्नातक स्तर की व्यावसायिक एवं तकनीकी योग्यता है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी मेडिकल लैबोरेटरी डायग्नोस्टिक्स के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित होते हैं।

संगठन ने मांग रखी कि बी.एस .सी .एम एल टी को  मान्य शैक्षणिक योग्यता के रूप में शामिल किया जाए, ताकि प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में रोजगार का समान अवसर प्राप्त हो सके।

प्रतिनिधिमंडल ने  इस विषय में संबंधित विभाग महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं को भी मांग पत्र देते हुए उचित कार्यवाही करने के लिए आग्रह किया 

राष्ट्रीय सह सचिव यदुनाथ मिश्रा ने कहा कि बी.एस.सी.एम एल टी डिग्री सरकारी विश्वविद्यालय एवं अटल बिहारी बाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के द्वारा करवाया जाता है परन्तु अभ्यर्थियों को लैब टेक्नीशियन की भर्ती अगर शामिल नहीं किया जा रहा है और ही इनके रोजगार के लिए किसी भी प्रकार को कोई पद नहीं बनाया गया है  तो ऐसे कोर्स को बंद कर  देना चाहिए    

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन की तरफ से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जयचंद तंवर , राष्ट्रीय सह सचिव यदुनाथ मिश्रा  जे एफ एम एल टी इंडिया हरियाणा राज्य इकाई का अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार देशवाल शामिल रहे साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन विश्वविद्यालयों जैसे छत्रपति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर ,.प्र. यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंस, सैफई  ,डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी, अयोध्या, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ  से उत्तीर्ण बी.एस .सी .एम एल टी के अभ्यर्थी भी शामिल रहे जिसमें  शरद बिन्द , कन्हैया,राम अनुज चौहान ,सार्थक मिश्रा , सत्यम पाठक ,तुसार वर्मा ,किशन वर्मा,जग प्रसाद ,विकसित सहित मोहित कुमार , आनंद प्रकाश ,बृजेश तिवारी अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष रखी मांग बी.एस .सी .एम एल टी को लैब टेक्नीशियन भर्ती में शामिल किया जाय :जे एफ एम एल टी इंडिया राष्ट्रीय संगठन

  बी . एस . सी . एम एल टी अभ्यर्थियों को आगामी उ . प्र . अधीनस्थ चयन सेवा आयोग    लैब टेक्नीशियन भर्ती में शामिल करने हेतु ...