शनिवार, 13 सितंबर 2025

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक,भारत सरकार ने फिजियोथेरेपिस्टों को डॉक्टर प्रिफिक्स के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाला आदेश वापस लिया

 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप भानुशाली ने कहा, "यह फ़ैसला सिर्फ़ आठ घंटों में पलट दिया गया। यह एक क्रूर मज़ाक है।

अब, एक और उलटफेर करते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को अपने 9 सितंबर के आदेश को वापस ले लिया, जिसमें कहा गया था कि देश में फिजियोथेरेपिस्ट अपने नाम के आगे ‘डॉक्टर’ नहीं लगा सकते, क्योंकि वे मेडिकल डॉक्टर नहीं हैं।

केंद्र के इस नवीनतम कदम ने कई लोगों को, विशेष रूप से चिकित्सकों को आश्चर्यचकित कर दिया है, जो एक दिन पहले स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) की घोषणा का जश्न मना रहे थे कि फिजियोथेरेपिस्ट अपने नाम के आगे 'डॉ' शब्द का प्रयोग नहीं कर सकते।

नए आदेश के साथ, फिजियोथेरेपिस्ट अभी भी खुद को 'डॉक्टर' कह सकते हैं क्योंकि मामला अभी भी जांच के अधीन है

आईएमए, जिसने इस मुद्दे को मंत्रालय और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के समक्ष उठाया है, के आगे के कदम के बारे में पूछे जाने पर डॉ. भानुशाली ने कहा, "हमें अदालत का दरवाजा खटखटाना होगा।डॉ. भानुशाली ने कहा हमारे पास और कोई चारा नहीं बचा है। हमें यह करना ही होगा, जबकि तमिलनाडु और केरल उच्च न्यायालय पहले ही आदेश दे चुके हैं कि फिजियोथेरेपिस्ट अपने नाम के आगे 'डॉक्टर' नहीं लगा सकते।

डीजीएचएस, डॉ. सुनीता शर्मा ने 10 सितंबर के अपने पत्र में भारत में फिजियोथेरेपिस्टों द्वारा उपसर्ग 'डॉ' और प्रत्यय 'पीटी' के उपयोग के संबंध में 9 सितंबर, 2025 के डीओ पत्र का उल्लेख किया।

अतः, इस मामले पर अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं जिन पर आगे की जाँच और विचार-विमर्श की आवश्यकता है। अतः, उपरोक्त डी.ओ. पत्र को वापस लिया गया माना जाए क्योंकि मामले में आगे की जाँच की आवश्यकता है।

उनका पत्र राष्ट्रीय सहयोगी एवं स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर आयोग (एनसीएएचपी) के अध्यक्ष, आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य को संबोधित था।

यह मुद्दा उस समय एक बड़े विवाद में बदल गया जब एनसीएएचपी ने 23 मार्च को फिजियोथेरेपी 2025 के लिए योग्यता-आधारित पाठ्यक्रम जारी किया, जिसमें सुझाव दिया गया कि फिजियोथेरेपिस्ट उपसर्ग "डॉ" और प्रत्यय "पीटी" का उपयोग कर सकते हैं।

गुरुवार, 11 सितंबर 2025

नहीं चलेगी मनमानी :कार्पोरेट पैथोलॉजी लैब द्वारा कलेक्शन सेंटर की भूमिका तय हो :मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश

 मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी वेलफेयर एसोसिएशन मध्य  प्रदेश  जो कि राष्ट्रीय संगठन जॉइंट फॉर्म ऑफ़ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट इंडिया से सम्बन्धित प्रदेश इकाई के रूप में मध्य्प्रदेश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट ,लैब संचालको , पैथ लैब कलेक्शन सेंटर्स के हितों के लिए विगत कई वर्षों से कार्य कर रहा है

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी वेलफेयर एसोसिएशन मध्य  प्रदेश ने मांग उठायी है कि जितने भी कॉर्पोरेट पैथोलॉजी लैब है उनके द्वारा मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट को पैथ लैब कलेक्शन सेंटर्स दिया जाता है

उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सहित उपयोगिता तय कि जाय साथ ही इन मांगों को पूरा किया जाय  

1. कॉर्पोरेट पथ लैब द्वारा दिए गए  पैथ लैब कलेक्शन सेंटर के द्वारा ही  सैंपलस को  कलेक्ट करवाया जाय

(कलेक्शन सेंटर केवल पैरामेडिकल काउंसिल द्वारा रजिस्टर्ड मेडिकल लैब टेक्नालॉजिस्ट को ही दिया जाय

2.आनलाइन बुकिंग द्वारा सैंपल कलेक्शन एवं रजिस्ट्रेसन केवल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर द्वारा ही करवाया जाए। ( थर्ड  पार्टी द्वारा सैम्पल्स कलेक्शन बंद किया जाए )

3.कलेक्शन सेंटर का डिस्ट्रीब्यूशन करने में संगठन की स्वीकृति अनिवार्य किया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष विनोद वर्मा ने बताया कि  इन सब विषयों पर विरोध करने का मतलब यह है कि  भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार दोनों कॉर्पोरेट  को प्रोत्साहित इसलिए करते हैं कि कार्पोरेट लैबों द्वारा प्रदेश एवं देश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट को रोजगार एवं स्वरोजगार मिले, परन्तु इनके  द्वारा सीधा  आनलाइन के माध्यम से,डॉक्टर से  एवं अस्पताल से सीधा सैंपल कलेक्शन किया जाता है जो कि गलत है

इससे मेडिकल  लैब टेक्नोलॉजिस्ट के अधिकार का हनन किया जा रहा है कार्पोरेट पैथोलॉजी लैब्स द्वारा जो नीति अपनाई जा रही है वो भी गलत है इससे  मेडिकल लैब  टेक्नोलॉजिस्ट बेरोजगार हो रहे हैं। और उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है।

प्रदेश महासचिव कमलेश राठौर ने बताया कि  इस सम्बन्ध में कार्पोरेट पैथोलॉजी लैब्स  के खिलाफ पुरे प्रदेश में आन्दोलन किया जायेगा कि नॉन टेक्निकल को पैथ लैब का सैंपल कलेक्शन सेंटर ना दिया जाय, क्योंकि नॉन टेक्निकल जीनोने मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी कि पढ़ाई नहीं की होती है इसलिए उन्हें मेडिकल लेबोरेटरी की जांचों एवं सैम्पल्स ट्रांसपोर्टेशन ,सैंपल प्रिजर्वेशन, या अन्य तथ्यों की जानकारी नहीं होती है ना ही मेडिकल एथिक्स की जानकारी होती है कई बार इन नॉन टेक्निकल के द्वारा सैम्पल्स के साथ लापरवाही बरती जाती है जिससे मरीज की  रिपोर्ट्स गलत आती है जिससे मरीज का सही तरिके से इलाज नहीं हो पाता है

इस सम्बन्ध में मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग को भी अवगत कराया जायेगा कि एक कॉर्पोरेट पैथ लैब के लिए  सैंपल कलेक्शन  सेण्टर खोलने एवं सञ्चालन के सम्बन्ध में गाइडलाइन बनाया जाये  

साथ ही कहा गया कि हमारी मांगों को गंभीरता से पालन करवाया जाय । इससे कार्पोरेट पैथालॉजी लैब एवं मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट दोनों का भविष्य बेहतर होगा और संगठन का सहयोग हमेशा बना रहेगा। साथ ही मरीजों कि प्रॉपर डायग्नोसिस होगी एवं स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारु रूप से संचलन किया जा सकेगा

                                 

 


फिजियोथेरेपिस्ट मेडिकल डॉक्टर नहीं हैं, 'डॉक्टर' नहीं लगा सकते

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, भारत सरकार ने एक निर्देश जारी कर फिजियोथेरेपिस्टों से कहा है कि वे अपने नाम के आगे 'डॉक्टर' शब्द का प्रयोग न करें, क्योंकि वे मेडिकल डॉक्टर नहीं हैं।

9 सितंबर को लिखे पत्र में डीजीएचएस डॉ. सुनीता शर्मा ने कहा कि 'डॉ.' उपसर्ग का उपयोग करके फिजियोथेरेपिस्ट भारतीय चिकित्सा डिग्री अधिनियम, 1916 का कानूनी उल्लंघन करेंगे।

शर्मा ने आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप भानुशाली को लिखे पत्र में कहा, "फिजियोथेरेपिस्टों को मेडिकल डॉक्टर के रूप में प्रशिक्षित नहीं किया जाता है, इसलिए उन्हें अपने नाम के आगे 'डॉ.' उपसर्ग का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे मरीजों और आम जनता को गुमराह किया जा सकता है, जिससे संभावित रूप से नीम हकीमों को बढ़ावा मिल सकता है।

उन्होंने कहा, "फिजियोथेरेपिस्टों को प्राथमिक देखभाल की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए तथा उन्हें केवल रेफर किए गए मरीजों का ही उपचार करना चाहिए, क्योंकि उन्हें चिकित्सीय स्थितियों का निदान करने के लिए प्रशिक्षित नहीं किया जाता है, जिनमें से कुछ की स्थिति अनुचित फिजियोथेरेपी हस्तक्षेप से और भी खराब हो सकती है।

पत्र में पटना और मद्रास उच्च न्यायालयों तथा देश की चिकित्सा परिषदों सहित विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी पूर्व कानूनी घोषणाओं और परामर्श आदेशों का भी हवाला दिया गया है, जिसमें फिजियोथेरेपिस्टों/व्यावसायिक चिकित्सकों को 'डॉ.' उपसर्ग का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया गया है।

क्यों शुरू हुआ विवाद

अप्रैल में, राष्ट्रीय संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल व्यवसाय आयोग (एनसीएएचपी) ने घोषणा की कि फिजियोथेरेपिस्ट अब अपने नाम के आगे 'डॉक्टर' तथा पीछे 'पीटी' शब्द लगा सकते हैं। यह निर्णय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एनसीएएचपी द्वारा 2025 फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम के शुभारंभ के हिस्से के रूप में लिया गया।

यह उल्लेख करना प्रासंगिक है कि परिषद की आचार समिति (पैरामेडिकल और फिजियोथेरेपी केंद्रीय परिषद विधेयक, 2007) ने पहले निर्णय लिया था कि 'डॉक्टर' (डॉ.) उपाधि का उपयोग केवल आधुनिक चिकित्सा, आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा के पंजीकृत चिकित्सकों द्वारा ही किया जा सकता है।

डीजीएचएस ने कहा, "नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ सहित चिकित्सा पेशेवरों की किसी अन्य श्रेणी को इस उपाधि का उपयोग करने की अनुमति नहीं है।

पत्र में आगे कहा गया है कि किसी भी उल्लंघन के लिए "आईएमए अधिनियम की धारा 6 और 6ए के उल्लंघन के लिए धारा 7 के तहत कार्रवाई की जाएगी", क्योंकि मार्च 2004 में आयोजित बैठक में परिषद द्वारा कानूनी राय अपनाई गई थी।

इसके द्वारा यह निर्देश दिया जाता है कि फिजियोथेरेपी अनुमोदित पाठ्यक्रम 2025 के लिए योग्यता आधारित पाठ्यक्रम में फिजियोथेरेपिस्ट के लिए उपसर्ग 'डॉ.' का प्रयोग तत्काल हटा दिया जाए।

पत्र में कहा गया है, "फिजियोथेरेपी के स्नातकों और स्नातकोत्तरों के लिए अधिक उपयुक्त और सम्मानजनक उपाधि पर विचार किया जा सकता है, जिससे मरीजों या जनता को कोई अस्पष्टता न हो।

डॉ. भानुशाली को लिखे पत्र में डीजीएचएस ने कहा कि निदेशालय को फिजियोथेरेपिस्टों द्वारा अपने नाम के आगे "डॉ" और पीछे "पीटी" लगाने के संबंध में भारतीय भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास संघ (आईएपीएमआर) सहित विभिन्न संगठनों से कई ज्ञापन और कड़ी आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।


 


मंगलवार, 9 सितंबर 2025

8000 से अधिक मेडिकल लैब प्रोफेशनल्स ने दिया आपत्तियों सहित सुझाव NCAHPस्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी ड्राफ्ट करिकुलम मेडिकल लैब साइंस : जे एफ एम एल टी इंडिया राष्ट्रीय संगठन का अभियान

 जे एफ एम एल टी इंडिया राष्ट्रीय संगठन के  अभियान से 8000 से अधिक मेडिकल लैब प्रोफेशनल्स ने दिया आपत्तियों सहित सुझाव, NCAHP द्वारा जारी ड्राफ्ट करिकुलम मेडिकल लैब साइंस : जे एफ एम एल टी इंडिया राष्ट्रीय संगठन


30 अगस्त 2025 को  भारत के राष्ट्रीय संगठन ज्वाइंट फोरम मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट ऑफ़ इंडिया (जे एफ एम एल टी  इंडिया ) के तत्वावधान मे नेशनल लेवल का वेबिनार का आयोजन  किया गया जिसमें भारत  के सभी राज्यों से 300 से अधिक मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, बेसिक लैब संचालक, टीचर्स ,प्रोफेसर शामिल हुए I

 7 सितम्बर 2025 को भी राष्ट्रिय स्तर का वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें  भी भारत  के सभी राज्यों से  मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, बेसिक लैब संचालक, टीचर्स ,प्रोफेसर शामिल हुए I

आपको अवगत कराया जाता है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा  नेशनल कमीशन फॉर अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशन की स्थापना की गयी है जिसके अंतर्गत लगभग 52 तरिके के अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनस को शामिल किया गया है जिसमें मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी , ऑक्यूपेशनल थेरेपी ,ऑप्टोमेट्री ,डायलिसिस  थेरेपी  टेक्नोलॉजी एंड डायलिसिस थेरेपी, रेडिओलॉजी टेक्नोलॉजी , नुट्रिशन्स एंड डायटेटिक्स  सहित अन्य प्रोफेशनल्स के रेगुलेशन मॉनिटरिंग , एजुकेशन ,कर्रिएर प्रोग्रेशन पाथ के लिए विभिन्न प्रकार की कॉउन्सिल बनाया जाना है

इस सम्बन्ध में  नेशनल कमीशन फॉर अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशन के अंतर्गत मेडिकल लेबोरेटरी एवं लाइफ साइंस प्रोफेशनल्स कॉउन्सिल के सदस्यों एवं टास्क फ़ोर्स सदस्यों द्वारा  मेडिकल लेबोरेटरी साइंस का ड्राफ्ट क्यूरिकुलम तैयार किया गया है जिसके लिए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से  आपत्ति एवं सुझाव माँगा गया था

इस सम्बन्ध में नेशनल लेवल पर वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें इस सम्बन्ध में नेशनल लेवल पर वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श और मंथन किया गया ये बिंदु इस प्रकार से है इस सम्बन्ध में नेशनल लेवल पर वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें वेबिनार का विषय : मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी : भारत के आत्मनिर्भर दृष्टिकोण का एक स्तम्भ रखा गया साथ ही  विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श और मंथन करते हुए मेडिकल लेबोरेटरी साइंस  पाठ्यक्रम ड्राफ्ट समीक्षा, केंद्रीय स्तर एवं राज्य स्तर पर कौंसिल एवं रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी जानकारी, बेसिक लैब का रजिस्ट्रेशन एवं हस्ताक्षर संबधी जानकारी , पैथ लैब कलेक्शन सेण्टर सम्बंधित नियमो कि जानकारी दी गयी

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. विकास गौर, असिस्टेंट प्रोफेसर, कोषाध्यक्ष अकैडमिक एसोसिएशन ऑफ़ मेडिकल लैब साइंस, नई दिल्ली  ,डॉ. संतोष कुमार ,अध्यक्ष,जे एफ एम एल टी इंडिया, शिरीष चांडक, पश्चिमी ज़ोन कोऑर्डिनेटर (महाराष्ट्र), प्रोफेसर रजनी नालबंड, गुरुनानक यूनिवर्सिटी हैदरबाद ने विभिन्न बिन्दुओ पर जानकारी प्रदान की

डॉ. विकास गौर ने  मेडिकल लेबोरेटरी साइंस का ड्राफ्ट क्यूरिकुलम के सम्बन्ध में बताते हुए कहा कि इस ड्राफ्ट में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स के लिए सही तरीके से निति निर्धारण नहीं किया जा रहा है साथ ही ड्राफ्ट कमेटी में रखे गए सदस्य मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी प्रोफेशन से नहीं है जबकि  इसी प्रोफेशन के सदस्य होने चाहिए जो भी सदस्य है उनको मेडिकल लेबोरेटरी साइंस के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है तो वो कैसे नीतिया बना सकते है

डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि ड्राफ्ट में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के भविष्य को देखते हुए  तीन तरीके से कैडर का निर्माण किया जाना चाहिए जैसे टेक्निकल कैडर (जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट,टेक्निकल ऑफिसर, सीनियर टेक्निकल आफिसर, चीफ टेक्निकल ऑफिसर ) के लिए शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण सही तरिके से होना चाहिए ,ऐकडेमिक कैडर (असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर ,प्रोफेसर ,हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट, प्रिंसपल एवं डीन होना चाहिए, एवं साइंटिस्ट कैडर  साइंटिस्ट सी से साइंटिस्ट जी तक के पोस्ट का निर्धारण होना चाहिए

शिरीष चांडक ने बेसिक लैब के सम्बन्ध में बात रखते हुए कहा कि इस ड्राफ्ट में बेसिक लैब का सञ्चालन एवं उसकी रिपोर्ट्स पर हस्ताक्षर के सबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है जबकि 2015 - 16 के करिकुलम में हस्ताक्षर के सम्बन्ध में स्पस्ट किया गया था जबकि पुरे भारत देश में लगभग 70 % मरीजों कि जांचे बेसिक लेबोरेटरी के माध्यम से मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के द्वारा कि जाती है विशेष तोर पर डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी का अहम् योगदान होता है  

इस वेबिनार  मे संगठन के मार्गदर्शक महाराष्ट्र से श्री रघुनाथ भोंगल जी, हरियाणा से श्री जयचंद्र जी तंवर ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने सभी पार्टिसिपेंट्स एवं वयक्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की भूमिका के लिए मार्गदर्शन किया , हरियाणा से श्री मनोज यादव, उत्तर प्रदेश  से डॉ रहिब आलम , मध्य प्रदेश से श्री कमलेश राठौर जी विभिन बिन्दुओ पर अपना वक्तत्व दिया

श्री जयचंद्र जी तंवर ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  ने हरियाणा राज्य में बेसिक लैब के रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में पार्टिसिपेंट्स को अवगत कार्य कि हरियाणा भारत का पहला राज्य है जहाँ मेडिकल लैब  टेक्नोलॉजिस्ट के नाम से बेसिक लैब का रजिस्ट्रेशन किया जाता है

अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कमलेश राठौर ने वेबिनार के निष्कर्ष सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा कि 8 सितम्बर से पहले जे एफ एम एल टी इंडिया राष्ट्रीय संगठन के द्वारा बनाये गए सुझाव एवं आपत्तियों को हमारे संगठन कि राज्य इकाई के तरफ से सुझाव एवं आपत्तियों  को गूगल लिंक के माध्यम से  नेशनल कमिशन  को दर्ज कराया  जायेगा साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार को भेजा जायेगा

इस नेशनल लेवल वेबिनार का संचालन छत्तीसगढ़  से राष्ट्रीय महासचिव श्रीकांत तिवारी ने एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव यदुनाथ मिश्रा ने  पुरे भारत के सभी प्रदेशो में एक अभियान चलाया ताकि मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, स्टूडेंट्स, टीचर्स .बेसिक लैब संचालक  इस ड्राफ्ट के लिए  अपना सुझाव और आपत्ति गूगल लिंक के माधयम से दर्ज करा सके

आपत्तियों सहित सुझाव में इन प्रदेशों कि इकाईओं के मेडिकल लैब प्रोफेशनल्स ने भाग लिए हरियाणा,मध्य प्रदेश ,उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड,राजस्थान,छत्तीसगढ़, दिल्ली, पंजाब ,महाराष्ट्र,झारखंड ,पश्चिम बंगाल,कर्नाटक,तेलंगाना ,गुजरात सहित अन्य प्रदेश

 

शुक्रवार, 5 सितंबर 2025

भारतीय शोधकर्ताओं ने कोयले के नमूनों में प्लास्टिक को नष्ट करने वाले बैक्टीरिया का किया खोज

डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय (डीयू) की एक टीम ने कोयला आधारित वातावरण में प्लास्टिक और प्लास्टिक जैसी सामग्रियों को विघटित करने में सक्षम बैक्टीरिया पर एक अध्ययन किया है।शोधकर्ताओं ने दार्जिलिंग और अरुणाचल प्रदेश के लघु हिमालय से कोयले के नमूने एकत्र किए और कोयले में मौजूद जीवाणुओं के नमूने अलग किए।

इस अध्ययन का उद्देश्य इस जीवाणु समूह को अलग करना और प्लास्टिक तथा प्लास्टिक जैसे पदार्थों को विघटित करने कि
 उनकी क्षमता का आकलन करना है। यह भारत में कोयले से बैक्टीरिया को अलग करने वाला पहला अध्ययन हो सकता है 
जो प्लास्टिक और प्लास्टिक जैसी उच्च घनत्व वाली सामग्रियों को विघटित कर सकता है।


इस खोज से पता चलता है कि कोयले के नमूनों से प्राप्त कुछ जीवाणु पृथक्करण, पॉलीइथाइलीन ग्लाइकॉल 
6000 (PEG 6000) को अपने एकमात्र कार्बन स्रोत के रूप में उपयोग करके, उसे विघटित करने में सक्षम थे।

यह प्लास्टिक और इसी तरह की सिंथेटिक सामग्रियों को तोड़ने में उनके संभावित उपयोग को दर्शाता है।
यह शोध पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी विभाग में पंजीकृत एक शोध विद्वान मनुरंजन कोंवर द्वारा किया गया था, जो डिब्रूगढ़ 
विश्वविद्यालय के डॉ ध्रुबज्योति नियोग और डॉ दिगंता भुयान की देखरेख में अपनी पीएचडी की डिग्री हासिल कर रहे 
शोधकर्ता के द्वारा कि गयी है
कोंवर लघु हिमालयी गोंडवाना कोयले में कोयला विशेषताओं और कोल बेड मीथेन क्षमता पर अपना पीएचडी कार्य कर 
रहे हैं। अपने शोध कार्य के एक भाग के रूप में, कोंवर ने डॉ. प्रणित सैकिया के विशेषज्ञ मार्गदर्शन में, उसी विभाग की 
शोधार्थी मंजूषा देवी के सहयोग से, जैव प्रौद्योगिकी एवं जैव सूचना विज्ञान केंद्र में प्लास्टिक-अपघटनकारी जीवाणुओं की
 उपस्थिति की जाँच की।

 


बुधवार, 3 सितंबर 2025

नेशनल वेबिनार आयोजन से हुआ ड्राफ्ट करिकुलम मेडिकल लेबोरेटरी साइंस की समीक्षा ,देंगे सुझाव सहित आपत्ति: जे एफ एम एल टी इंडिया राष्ट्रीय संगठन

भारत के राष्ट्रीय संगठन ज्वाइंट फोरम मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट ऑफ़ इंडिया (जे एफ एम एल टी  इंडिया ) के तत्वावधान मे नेशनल लेवल का वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें भारत  के सभी राज्यों से 300 से अधिक मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, बेसिक लैब संचालक, टीचर्स ,प्रोफेसर शामिल हुए I

भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा  नेशनल कमीशन फॉर अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशन की स्थापना की गयी है जिसके अंतर्गत लगभग 52 तरिके के अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनस को शामिल किया गया है जिसमें मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी , ऑक्यूपेशनल थेरेपी ,ऑप्टोमेट्री ,डायलिसिस  थेरेपी  टेक्नोलॉजी एंड डायलिसिस थेरेपी, रेडिओलॉजी टेक्नोलॉजी , नुट्रिशन्स एंड डायटेटिक्स  सहित अन्य प्रोफेशनल्स के रेगुलेशन मॉनिटरिंग , एजुकेशन ,कर्रिएर प्रोग्रेशन पाथ के लिए विभिन्न प्रकार की कॉउन्सिल बनाया जाना है I

इस सम्बन्ध में नेशनल कमीशन फॉर अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशन के अंतर्गत मेडिकल लेबोरेटरी एवं लाइफ साइंस प्रोफेशनल्स कॉउन्सिल के सदस्यों एवं टास्क फ़ोर्स सदस्यों द्वारा  मेडिकल लेबोरेटरी साइंस का ड्राफ्ट क्यूरिकुलम तैयार किया गया है जिसके लिए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से  आपत्ति एवं सुझाव माँगा गया है I

इस सम्बन्ध में नेशनल लेवल पर वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें इस सम्बन्ध में नेशनल लेवल पर वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श और मंथन किया गया ये बिंदु इस प्रकार से है इस सम्बन्ध में नेशनल लेवल पर वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें वेबिनार का विषय : मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी : भारत के आत्मनिर्भर दृष्टिकोण का एक स्तम्भ रखा गया साथ ही  विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श और मंथन करते हुए मेडिकल लेबोरेटरी साइंस  पाठ्यक्रम ड्राफ्ट समीक्षा, केंद्रीय स्तर एवं राज्य स्तर पर कौंसिल एवं रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी जानकारी, बेसिक लैब का रजिस्ट्रेशन एवं हस्ताक्षर संबधी जानकारी , पैथ लैब कलेक्शन सेण्टर सम्बंधित नियमो कि जानकारी दी गयी I

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. विकास गौर, असिस्टेंट प्रोफेसर, कोषाध्यक्ष अकैडमिक एसोसिएशन ऑफ़ मेडिकल लैब साइंस, नई दिल्ली  ,डॉ. संतोष कुमार ,अध्यक्ष,जे एफ एम एल टी इंडिया, शिरीष चांडक, पश्चिमी ज़ोन कोऑर्डिनेटर (महाराष्ट्र), प्रोफेसर रजनी नालबंड, गुरुनानक यूनिवर्सिटी हैदरबाद ने विभिन्न बिन्दुओ पर जानकारी प्रदान की 

डॉ. विकास गौर ने  मेडिकल लेबोरेटरी साइंस का ड्राफ्ट क्यूरिकुलम के सम्बन्ध में बताते हुए कहा कि इस ड्राफ्ट में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स के लिए सही तरीके से निति निर्धारण नहीं किया जा रहा है साथ ही ड्राफ्ट कमेटी में रखे गए सदस्य मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी प्रोफेशन से नहीं है जबकि  इसी प्रोफेशन के सदस्य होने चाहिए जो भी सदस्य है उनको मेडिकल लेबोरेटरी साइंस के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है तो वो कैसे नीतिया बना सकते है I

डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि ड्राफ्ट में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के भविष्य को देखते हुए  तीन तरीके से कैडर का निर्माण किया जाना चाहिए जैसे टेक्निकल कैडर (जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट,टेक्निकल ऑफिसर, सीनियर टेक्निकल आफिसर, चीफ टेक्निकल ऑफिसर ) के लिए शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण सही तरिके से होना चाहिए ,ऐकडेमिक कैडर (असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर ,प्रोफेसर ,हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट, प्रिंसपल एवं डीन होना चाहिए, एवं साइंटिस्ट कैडर  साइंटिस्ट सी से साइंटिस्ट जी तक के पोस्ट का निर्धारण होना चाहिए

शिरीष चांडक ने बेसिक लैब के सम्बन्ध में बात रखते हुए कहा कि इस ड्राफ्ट में बेसिक लैब का सञ्चालन एवं उसकी रिपोर्ट्स पर हस्ताक्षर के सबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है जबकि 2015 - 16 के करिकुलम में हस्ताक्षर के सम्बन्ध में स्पस्ट किया गया था जबकि पुरे भारत देश में लगभग 70 % मरीजों कि जांचे बेसिक लेबोरेटरी के माध्यम से मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के द्वारा कि जाती है विशेष तोर पर डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी का अहम् योगदान होता है  I

इस वेबिनार  मे संगठन के मार्गदर्शक महाराष्ट्र से श्री रघुनाथ भोंगल जी, हरियाणा से श्री जयचंद्र जी तंवर ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने सभी पार्टिसिपेंट्स एवं वयक्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की भूमिका के लिए मार्गदर्शन किया , हरियाणा से श्री मनोज यादव, उत्तर प्रदेश  से डॉ रहिब आलम , मध्य प्रदेश से श्री कमलेश राठौर जी विभिन बिन्दुओ पर अपना वक्तत्व दिया I

श्री जयचंद्र जी तंवर ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  ने हरियाणा राज्य में बेसिक लैब के रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में पार्टिसिपेंट्स को अवगत कार्य कि हरियाणा भारत का पहला राज्य है जहाँ मेडिकल लैब  टेक्नोलॉजिस्ट के नाम से बेसिक लैब का रजिस्ट्रेशन किया जाता है I

अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कमलेश राठौर ने वेबिनार के निष्कर्ष सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा कि 8 सितम्बर से पहले जे एफ एम एल टी इंडिया राष्ट्रीय संगठन के द्वारा बनाये गए सुझाव एवं आपत्तियों को हमारे संगठन कि राज्य इकाई के तरफ से सुझाव एवं आपत्तियों  को गूगल लिंक के माध्यम से  नेशनल कमिशन  को दर्ज कराया  जायेगा साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार को भेजा जायेगा I

इस नेशनल लेवल वेबिनार का संचालन राष्ट्रीय महासचिव श्रीकांत तिवारी छत्तीसगढ़ तथा राष्ट्रीय सह सचिव यदुनाथ मिश्रा नई दिल्ली  द्वारा किया गया 


AIIMS पटना के Allied Health Sciences छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान ₹10,250 मासिक स्टाइपेंड

  AIIMS पटना का बड़ा फैसला, पात्र छात्रों को इंटर्नशिप अवधि में मिलेगा आर्थिक प्रोत्साहन पटना, 11 सितंबर 2026 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस...